लेटेस्ट न्यूज़

अमेठी के मोनिस और BJP नेता की बेटी मोनिका की शादी का कार्ड वायरल, जानें पूरी कहानी

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शादी कार्ड काफी चर्चाओं का विषय बना हुआ है. सामान्य से दिखने वाला यह शादी कार्ड वैसे तो अन्य…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शादी कार्ड काफी चर्चाओं का विषय बना हुआ है. सामान्य से दिखने वाला यह शादी कार्ड वैसे तो अन्य शादी कार्ड जैसा ही है. मगर जैसे ही नजर कार्ड में लिखे हुए दूल्हा और दुल्हन के नाम पर जाती है, वैसे ही हर कोई चौंक जाता है. दरअसल ये शादी का कार्ड मोनिका और मोनिस की शादी का है. मोनिका जहां हिंदू धर्म से संबंध रखती है तो वहीं मोनिस मुस्लिम धर्म से संबंध रखता है. शादी कार्ड के मुताबिक, मोनिका उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली है तो वहीं मोनिस उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले है.