तालिब को फंसाने के लिए आलम ने लिया I Love Muhammad का सहारा, मुरादाबाद का गजब कांड जान चौंक जाएंगे
UP News: I Love Muhammad पर हुए विवाद को लेकर मुरादाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पड़ोसी ने ही पड़ोसी को फंसाने के लिए गजब कांड कर डाला.
ADVERTISEMENT

Moradabad News
UP News: I Love Muhammad को लेकर हो रहे विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपने पड़ोसी को फंसाने के लिए i love Muhammad को लेकर हो रहे विवाद का सहारा लिया. आरोप है कि युवक ने अपने पड़ोसी के घर की दीवार पर i love Muhammad लिखा पोस्टर चिपका दिया. जब पीड़ित पक्ष ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है.









