गोरखपुर हादसा: योगी आदित्यनाथ के आरोपों पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- PDA कर्यकर्ताओं को परेशान कर रहे CM
गोरखपुर में 14 साल के छात्र की मौत को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव आमने-सामने आ गए हैं. सीएम योगी के आरोपों पर अखिलेश ने पलटवार करते हुए सीसीटीवी फुटेज का हवाला दिया है और सरकार पर पीडीए कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

गोरखपुर में अखिलेश यादव की रैली के दौरान जेसीबी से कुचलकर 14 साल के छात्र आर्यवर्धन सिंह श्रीनेत की मौत का मामला अब यूपी की राजनीति का हॉट टॉपिक बन गया है. कल 19 नवबंर को सीएम योगी आदित्यनाथ पीड़ित परिवार से मिले और उन्होंने नाबालिग की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताया और इस दौरान उन्होंने सपा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए.
अब अखिलेश यादव ने इन आरोपों का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा जवाब दिया है. अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर गोरखपुर हादसे को लेकर झूठ फैलाने और पीडीए कार्यकर्ताओं के परिवारों को परेशान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि इस मामले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का भांडाफोड़ हो गया है. इसके साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह इस कार्रवाई से न डरें क्योंकि योगी आदित्यनाथ अब दो-तीन महीने के मेहमान हैं और चुनाव में हारकर वह पद से हटने वाले हैं.
दरअसल 18 नवंबर 2026 को गोरखपुर के कुड़ाघाट में अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान फूल बरसाने के लिए लगाई गई जेसीबी की चपेट में आने से 10वीं कक्षा के छात्र आर्यवर्धन की मौत हो गई थी. गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मृतक छात्र के परिवार से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया और मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी पर हमला बोला था. सीएम योगी ने घटना को हत्या बताते हुए कहा था कि दोषियों को इसकी कीमत चुकानी होगी. अब अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री के आरोपों का जवाब दिया है.
जब गोरखपुर में एक्सीडेंट में मारे गये एक बच्चे के संबंध में उप्र के मुख्यमंत्री द्वारा फैलाये गये झूठ का भंडाफोड़ सीसीटीवी के वीडियो से हो गया है तो अब वो बौखला गये हैं और पूरी दुनिया में बदनाम होने की हताशा से अब हमारे पीडीए कार्यकर्ताओं के घर-परिवार को परेशान कर रहे हैं। हम अपने साहसी कार्यकर्ताओं से कहेंगे कि वो इस जुल्म और नाइंसाफ़ी से डरें नहीं क्योंकि अब बस दो-तीन महीनों के मेहमान मुख्यमंत्री जी की शक्ति बची ही कितने दिनों की है। ये बुरी तरह हारकर हमेशा के लिए हटनेवाले हैं, इसीलिए हताशा में ऐसे उत्पीड़न पर उतारू हैं। दरअसल इतनी कमज़ोर स्थिति तो आज तक किसी मुख्यमंत्री की नहीं हुई है कि : - दिल्लीवाले इनको अपने दरबार में बुलवाकर हाज़िरी लगवा रहे हैं; - उन्हीं के शहर के, उन्हीं के दल के प्रदेश अध्यक्ष अलग दल बनाने की साज़िश करने पर उन्हें धमका रहे हैं; - प्रदेश संगठन उनकी बनाई प्रत्याशियों की लिस्ट को फ़र्ज़ी बताने के लिए ‘नकार-पत्र’ पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवा रहा है; - उनके साथ उनके अपने ही दल के 10 विधायक भी नहीं हैं; - नौकरशाही और पुलिस महकमे में कुछ गिने-चुने महाभ्रष्ट सजातीय अधिकारियों को छोड़कर इनके अन्याय और जुल्म में कोई साथ नहीं दे रहा है; - इनकी अपनी ही सरकार के उप मुख्यमंत्री इनकी बात को काटते हुए कह रहे हैं कि कोई वोट नहीं कटा है; - उप्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी तक इनकी बात को ये कहकर नकार रहे हैं कि हम तो धर्म पर आधारित कोई आँकड़ा देते ही नहीं हैं; - जनता न इनके साथ कभी थी न आज है। लखनऊ के अग्निकांड में युवा मृतक की माँ के साथ किये गये इनके दुर्व्यवहार की वजह से अब पूरे प्रदेश की महिलाएं इनके ख़िलाफ़ हो गई हैं; - युवाओं को इनकी आरक्षण विरोधी, नौकरी विरोधी दक़ियानूसी-रूढ़िवादी सोच कभी नहीं पसंद थी, अब तो और भी नहीं है; - निवेशक 5% एडवांस कमीशन वसूली से परेशान हैं और ठेकेदार 50% एडवांस से। हर निर्माण में अपार कमीशनख़ोरी के परिणाम और प्रमाण धंसते हाईवे, गिरती पानी की टंकियों व पुलों में जनता देख रही है। दुकानदार, व्यापारी, कारोबारी इनके टैक्स अधिकारियों और थानों की वसूली से बुरी तरह त्रस्त हैं; - इनके राज में थाना, कचहरी, तहसील के महाभ्रष्टाचार का गोरखधंधी गिरोह जनता को लूट-खसोट रहा है; - पीडीए समाज 2024 व 2026 के चुनावों में इनको हराकर अपनी एकजुटता दिखा चुका है; - प्राध्यापकों, पत्रकारों, अधिकारियों व वकीलों के साथ इनके अशोभनीय व्यवहार की वजह से बुद्धिजीवी इनके साथ नहीं है और इन्हें ‘हाता नहीं भाता है’; - यश भारती सम्मान बंद करने से कोई भी प्रतिभावान कलाकार, रचनाकार, पेशेवर डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, खिलाड़ीआदि इनके साथ नहीं है; - किसान की बोरी में चोरी करने व खाद की लाइन में लगाने और छुट्टा पशुओं के कारण रात भर पहरा देने के लिए जगाने के कारण गाँव-ग्रामीण इनको हराने के लिए लामबंद हैं , मजदूर व श्रमिक इनके विरुद्ध सड़कों पर उतर चुके हैं; - अब तो इनके ‘क़ानून-व्यवस्था’ के झूठे प्रचार की भी कलई खुल गई है। पूरा उत्तर प्रदेश देख रहा है कि मुख्यमंत्री जी ने सरेआम हत्या करनेवाले ‘जेल में बंद अपराधी’ को ‘अच्छे आचरण’ के नाम पर बाहर निकाला है। जिसने सरेआम क़ानून-व्यवस्था की गोलियों से धज्जियाँ उड़ाई हों, उसका आचरण अच्छा कैसे हो सकता है। याद रहे मुख्यमंत्री जी ने ख़ुद पर से भी मुक़दमे हटाए थे। सत्ता-सजातीय माफ़ियाओं पर डर के मारे इनकी घिग्घी बंध जाती है क्योंकि आधे से ज़्यादा सजातीय माफ़िया ही इनके अहंकारी दुर्व्यवहार से अंदर-ही-अंदर इनके ख़िलाफ़ हो गये हैं। इनके फ़र्ज़ी एनकाउंटर व हिरासत में पीडीए को मरवाने से, दलितों व महिलाओं पर अत्याचार-अपराध में उप्र के नंबर एक बन जाने से, STF में एक ही जाति के लोगों का पोस्ट करने से, बुलडोज़र के व्यवस्था की जगह अव्यवस्था का प्रतीक बन जाने से, थानों को ‘भ्रष्टाचार का भट्टा’ बनाने के कारण अब जनता कह रही है कि *अपराध जिनकी कार्यशैली का हिस्सा है, वो क्या क़ानून-व्यवस्था सुधारेंगे।* इस बार भाजपा इनके क़ानून-व्यवस्था के पूरी तरह बर्बाद और फ़ेल होने के कारण ही चुनाव हारेगी, इसीलिए पूरी भाजपा और उसके प्रत्याशी मिलकर इन्हें हटाना चाहते हैं;
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 20, 2026
अखिलेश यादव ने एक्स पर क्या लिखा?
अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में कहा है कि गोरखपुर में 14 साल के बच्चे की मौत के मामले में सीसीटीवी वीडियो से सच्चाई सामने आ गई है. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बौखला गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अपनी बदनामी से परेशान होकर पीडीए कार्यकर्ताओं के घर-परिवार को परेशान कर रहे हैं.
सपा अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई से न डरें. उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री अब दो-तीन महीनों के मेहमान हैं और चुनाव में हारकर वह हमेशा के लिए पद से हटने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर सपा ने किया कमेटी का गठन, रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में होगी चर्चा
सीएम योगी की सरकार पर लगाए आरोप
अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर कई आरोप लगाए है. उन्होंने कहा है कि आज तक किसी मुख्यमंत्री की स्थिति इतनी कमजोर नहीं रही है. उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली के नेता मुख्यमंत्री को अपने पास बुलाकर हाजिरी लगवा रहे हैं. वहीं प्रदेश में भाजपा संगठन और सरकार के बीच भी सबकुछ ठीक नहीं है.
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के लोग भी मुख्यमंत्री के खिलाफ हैं. उन्होंने दावा किया है कि मुख्यमंत्री के साथ उनके अपने दल के 10 विधायक भी नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री उनकी बातों को काट रहे हैं और मुख्य निर्वाचन अधिकारी तक उनके दावों को नकार चुके हैं.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर सपा ने किया कमेटी का गठन, रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में होगी चर्चा
जनता और कारोबारियों से नाराजगी का दावा
सपा प्रमुख ने अपनी पोस्ट में दावा किया है कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री के साथ नहीं है. उन्होंने लखनऊ के अग्निकांड में एक युवा की मौत के बाद उसकी मां के साथ हुए व्यवहार का जिक्र करते हुए कहा है कि इससे महिलाएं नाराज हैं.
उन्होंने युवाओं को लेकर कहा है कि उन्हें सरकार की आरक्षण और नौकरी को लेकर सोच पसंद नहीं है. अखिलेश यादव ने निवेशकों, ठेकेदारों और कारोबारियों की परेशानी का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया है कि निवेशकों से एडवांस कमीशन और ठेकेदारों से भी कमीशन लिया जा रहा है.
उन्होंने कहा है कि निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी के कारण हाईवे धंस रहे हैं और पानी की टंकियां व पुल गिर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने दुकानदारों और व्यापारियों की परेशानी का जिक्र करते हुए आरोप लगाया है कि टैक्स अधिकारियों और थानों में वसूली से लोग परेशान हैं.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर सपा ने किया कमेटी का गठन, रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में होगी चर्चा
कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि थानों, कचहरी और तहसीलों में भ्रष्टाचार बढ़ गया है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं और पीडीए सामाज के लोगों को हिरासत में लेने का मामले सामने आ रहे हैं.
उन्होंने दलितों और महिलाओं के खिलाफ अपराध, पुलिस विभाग में एक ही जाति के लोगों की तैनाती और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए हैं. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि सरकार कानून व्यवस्था सुधारने के बजाय अव्यवस्था को बढ़ावा दे रही है.
उन्होंने एक जेल में बंद अपराधी को अच्छे आचरण के आधार पर बाहर निकालने का मुद्दा भी उठाया है. अखिलेश यादव ने लिखा जिस व्यक्ति पर खुलेआम हत्या का आरोप हो, उसका आचरण अच्छा कैसे माना जा सकता है. इतना ही सपा प्रमुख ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुदपर दर्ज मुकदमे भी हटवाए हैं.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर सपा ने किया कमेटी का गठन, रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में होगी चर्चा
किसानों और मजदूरों को लेकर घेरा
अखिलेश यादव ने किसानों और मजदूरों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि किसानों को खाद के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है. छुट्टा पशुओं के कारण किसानों को रातभर खेतों की रखवाली करनी पड़ती है.
उन्होंने कहा है कि इन समस्याओं के कारण गांवों में लोग सरकार के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं. साथ ही उन्होंने दावा किया है कि मजदूर और श्रमिक भी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर सपा ने किया कमेटी का गठन, रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में होगी चर्चा
पीडीए समाज को लेकर किया ये दावा
अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में पीडीए समाज का भी जिक्र किया है. उन्होंने दावा किया कि पीडीए समाज 2024 और 2026 के चुनावों में भाजपा को हराकर अपनी एकजुटता दिखा चुका है. उन्होंने कहा है कि प्राध्यापक, पत्रकार, अधिकारी और वकील भी सरकार के व्यवहार से नाराज हैं.
इसके अलावा उन्होंने यश भारती सम्मान बंद किए जाने का मुद्दा भी उठाया है. उन्होंने लिखा इससे कलाकारों, रचनाकारों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, सीए और खिलाड़ियों में भी नाराजगी है.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर सपा ने किया कमेटी का गठन, रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में होगी चर्चा
धार्मिक मुद्दों पर भी साधा निशाना
सपा अध्यक्ष ने धार्मिक मुद्दों को लेकर भी मुख्यमंत्री पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि राम मंदिर में चोरी के मामले में आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई है. उन्होंने काशी में देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा, मणिकर्णिका घाट और महाकुंभ से जुड़े मामलों का भी जिक्र किया है.
अखिलेश यादव ने महाकुंभ के दौरान शंकराचार्य और बटुक के साथ हुए व्यवहार पर नाराजगी जताई. उन्होंने महाकुंभ में भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के कारण लोगों की मौत के मामले में भी सरकार पर सवाल उठाए हैं.
उन्होंने दावा किया है कि इन सभी मुद्दों के कारण धार्मिक और सामाजिक वर्गों में भी सरकार के खिलाफ नाराजगी है.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर सपा ने किया कमेटी का गठन, रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में होगी चर्चा
मुख्यमंत्री को लेकर किया बड़ा दावा
अपनी पोस्ट के आखिर में अखिलेश यादव ने लिखा अब मुख्यमंत्री का साथ देने वाला कोई नहीं बचा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार केवल विज्ञापनों के जरिए अपनी छवि बनाने में लगी है और हर दिन करोड़ों रुपये प्रचार पर खर्च किए जा रहे हैं.
अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री अब कमजोर हो चुके हैं और जाते-जाते लोगों को परेशान कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया है कि भाजपा इस बार कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण चुनाव हारेगी और पार्टी के नेता भी मुख्यमंत्री को पद से हटाना चाहते हैं.
बता दें कि गोरखपुर के कुड़ाघाट में 18 नवंबर को अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह श्रीनेत की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने छह नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. गुरुवार को सीएम योगी ने मृतक छात्र के परिवार से मुलाकात की थी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था. अब इस मामले को लेकर योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर सपा ने किया कमेटी का गठन, रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में होगी चर्चा
