आगरा के गुलफाम को धर्म पूछकर नहीं मारा गया था! हत्या की असली वजह IPS दीपक कुमार ने बता दी
Agra Murder Case: आगरा में गुलफाम की हत्या ने ताज नगरी को हिला दिया. सोशल मीडिया पर वायरल करने के इरादे से की गई इस हत्या में शिवम बघेल, प्रियांशु यादव और मनोज चौधरी गिरफ्तार, पुष्पेंद्र बघेल फरार.
ADVERTISEMENT

IPS Deepak Kumar
Agra Murder Case: आगरा में हुई गुलगाम नामक शख्स की हत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है. बता दें कि सोशल मीडिया पर फेमस होने और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के इरादे से हुई इस सनसनीखेज हत्या ने ताज नगरी को हिला कर रख दिया है. मालूम हो कि ताजगंज इलाके में मंगलवार रात करीब 11:30 बजे शाहिद अली के चिकन बिरयानी रेस्टोरेंट पर तीन बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गुलफाम नामक युवक की हत्या कर दी थी. गोलीबारी में सैफ अली नाम का युवक भी घायल हुआ था.