लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में गुलफाम को मार हेकड़ी दिखाने वाले प्रियांश यादव, शिवम बघेल का एनकाउंटर! अगला नंबर पुष्पेंद्र का?

Agra murder case: आगरा में रेस्टोरेंट मालिक की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में मनोज चौधरी समेत तीन लोग गिरफ्तार. पुलिस ने मुख्य आरोपी की तलाश शुरू की.

ADVERTISEMENT

Agra Muder Case
Agra Muder Case
social share
Google CTA

Agra Police Encounter: आगरा में बीते 23 अप्रैल को ताजगंज थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट मालिक के भाई गुलफाम की हत्या के मामले में अब बड़ा एक्शन लिया है. बता दें कि पुलिस ने आरोपी प्रियांश यादव और शिवम बघेल को एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया है. इसके अलावा पुलिस ने सह अभियुक्त मनोज चौधरी को (वीडियो वायरल करने वाला) भी गिरफ्तार किया है. बता दें कि मुठभेड़ के दौरान आरक्षी गिरेंद्र सिंह भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. आरोप है कि खाने के पैसों को लेकर हुए मामूली विवाद में प्रियांश यादव, शिवम बघेल और पुष्पेंद्र बघेल ने गुलफाम को गोली मार दी थी.