अग्निपथ: प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस किस कानून के तहत कर रही कार्रवाई, यहां जानिए डिटेल
अग्निपथ योजना के विरोध में उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है. इसमें अब तक 46…
ADVERTISEMENT

अग्निपथ योजना के विरोध में उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है. इसमें अब तक 46 एफआईआर दर्ज हो चुके हैं और 525 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. गिरफ्तार लोगों में 145 लोग शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किए गए हैं. वहीं 380 आरोपी दर्ज हुए केस से जुड़े हैं. अब सवाल उठ रहा है कि एक ही घटना में पत्थरबाजी, आगजनी करने वाले आरोपियों पर दो अलग-अलग तरह की कार्रवाई क्यों की जा रही है?