लेटेस्ट न्यूज़

भेड़िए के बाद अब सियार का आतंक! सुल्तानपुर में बच्ची को बनाया शिकार, यूपी में ये क्या हो रहा?

सुल्तानपुर में सियार का आतंक, 2 माह की बच्ची को नोचकर मार डाला. ग्रामीणों में दहशत, पुलिस और वन विभाग की टीम सक्रिय.

ADVERTISEMENT

Sultanpur News
Sultanpur News
social share
Google CTA

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश में अब तक भेड़िए के आतंक से लोग डरे सहमें थे, लेकिन अब सियार का भी खून का प्यासा दिखाई दे रहा है. बता दें कि जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोड़रिया पुरवे में मां के साथ छप्पर के नीचे सो रही नवजात को सोमवार रात सियार चारपाई से उठा ले गया. घर से 50 मीटर की दूरी पर सियार ने नवजात को नोंचना शुरू किया तो उसके रोने की आवाज पर माता-पिता दौड़े. मगर तब तक सियार भाग गया. आनन फानन में माता-पिता अपने घायल बच्चे को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.