क्या बहराइच के आदमखोर भेड़ियों को अब मारी जाएगी गोली? ले लिया गया बड़ा फैसला
Bahraich Woolf Attack News: सीएम योगी ने कहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अगर भेड़िए पकड़ में नहीं आ रहे हैं तो आखिरी विकल्प के तौर पर उन्हें गोली मार दी जाए.
ADVERTISEMENT

Bahraich Woolf Attack News
Bahraich Woolf Attack News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़िए का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. बता दें कि प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद सोमवार रात को भेड़िए ने जिले के गिरधरपुरवा गांव में 5 साल की बच्ची को अपना निशाना बनाया और उसे घायल कर दिया. इस घटना के बाद से गांव के लोग दहशत में आ गए हैं. इस बीच सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों संग मीटिंग कर एक बड़ा निर्देश दिया है. सीएम योगी ने कहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अगर भेड़िए पकड़ में नहीं आ रहे हैं तो आखिरी विकल्प के तौर पर उन्हें गोली मार दी जाए.