लेटेस्ट न्यूज़

फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम पहुंचे PM मोदी, शमी इस हाल में नजर आए

मिशेल स्टार्क की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद ट्रेविस हेड के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2023 फाइनल में भारत को छह विकेट से हरा दिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

IND vs AUS Final: मिशेल स्टार्क की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद ट्रेविस हेड के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2023 फाइनल में भारत को छह विकेट से हरा दिया. लगातार 10 जीत के विजय रथ पर सवार होकर फाइनल में पहुंचे भारत को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में तीसरा विश्व कप जीतने की उम्मीद थी. मगर ऑस्ट्रेलिया की शानदार परफॉर्मन्स ने भारत के मंसूबों पर पानी फेर दिया. वहीं, मैच के बाद पीएम मोदी ने भारतीय टीम की हौसलाअफजाई की तो वहीं विजेता टीम को खिताब जीतने पर बधाई दी. इस बीच भारतीय खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें पीएम मोदी भारतीय खिलाड़ियों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं.