मुस्कान, प्रगति के बाद अब साधना साहू, प्रेमी संग पति ने इस हालत में पकड़ा तो उसे ही कूटा, इसकी कहानी बवाल है
UP News: मेरठ की मुस्कान, औरैया की प्रगति यादव और मुजफ्फरनगर की पिंकी के बाद अब कौशांबी की साधना साहू का मामला सामने आया है. यहां पति का कहना है कि उसकी 2-2 बार पिटाई हुई है. उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे खूब पीटा है और धमकी भी दी है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: मेरठ की मुस्कान, मुजफ्फरनगर की पिंकी और औरैया की प्रगति यादव, ये तीन नाम पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में बने हुए हैं. अपने पतियों के साथ इनकी हरकतों ने सभी को हिला कर रख दिया है. आलम ये है कि अब इन तीनों का उदाहरण देते हुए धमकियां दी जा रही हैं. अभी तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें पत्नियों ने अपने पतियों को इनका नाम लेते हुए धमकियां दी हैं.

