दिल्ली में भीषण ब्लास्ट के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने यूपी के लिए दिया ये आदेश
UP News: दिल्ली में हुए धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं.
ADVERTISEMENT

CM Yogi Adityanath
UP News: दिल्ली के लाल किले में कार में बड़ा धमाका हुआ है. इस ब्लास्ट में अभी तक 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और कई घायल हैं. मौके पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पहुंच चुकी है. इसी बीच दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. अब उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं.