1992 के बाबरी विध्वंस में रामलला को गोद में लेकर भागने वाले राममंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन
UP News: अयोध्या से बड़ी खबर सामने आ रही है. श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन हो गया है. 85 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सास ली है.
ADVERTISEMENT

Satyendra Das
UP News: अयोध्या से बड़ी खबर सामने आ रही है. श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन हो गया है. 85 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है. आचार्य सत्येंद्र दास के शिष्य प्रदीप दास ने उनके निधन की पुष्टि की है. बता दें कि वह पिछले कुछ दिनों से लखनऊ पीजीआई में एडमिट थे. मगर अब लंबी बीमारी के बाद उनका निधन लखनऊ पीजीआई में ही हो गया है. सत्येंद्र दास पिछले 32 सालों से राम जन्मभूमि में बतौर मुख्य पुजारी सेवा दे रहे थे.
