खुद को एक्स मुस्लिम बताने वाले सलीम वास्तिक पर बनने जा रही थी फिल्म, 15 लाख भी मिल चुके, ये पता चला
Ex- Muslim Salim Wastik Case: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की पूछताछ में सामने आया है कि सलीम की जिंदगी पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही थी. ये सब भी पता चला है.
ADVERTISEMENT

UP News
Salim Wastik Case Update: एक मासूम के अपहरण और कत्ल के दोषी सलीम वास्तिक को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. 26 साल तक सलीम वास्तिक ने पुलिस की आंखों में न सिर्फ धूल झोंकी बल्कि सरेआम सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी बन गया. वह वीडियो बनाकर खुद को पूर्व मुस्लिम बताता और इस्लाम को लेकर बातें करता. इसको लेकर उस पर जानलेवा हमला भी हो गया और हमला करने वालों का एनकाउंटर भी हो गया. मगर अब सलीम 31 साल पुराना कालित निकला.