लेटेस्ट न्यूज़

महाराष्ट्र से 40 साल का आदमी देवरिया आया 15 साल की लड़की से शादी करने, फिर अचानक ये हुआ

देवरिया में एक मंदिर में नाबालिग लड़की की शादी की सूचना पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिली है कि यहां 40 साल के एक आदमी से 15 साल की किशोरी का विवाह कराया जा रहा था. खबर में आगे विस्तार से जानिए क्या है पूरा मामला? 

ADVERTISEMENT

 सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर (Photo AI)
social share
google news

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां एक मंदिर में नाबालिग लड़की की शादी की सूचना पर हड़कंप मच गया. मामले की सूचना पर महिला कल्याण विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इस बाल विवाह को रुकवा दिया गया. इसके बाद टीम नाबालिग लड़की को वन स्टॉप सेंटर में ले गई. जानकारी मिली है कि यहां 40 साल के एक आदमी से 15 साल की किशोरी का विवाह कराया जा रहा था. खबर में आगे विस्तार से जानिए क्या है पूरा मामला?