लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई के रामखेलावन ने दांतों से काट ली अपनी पत्नी पूजा की नाक, दोनों के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ?

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां पति ने पत्नी की नाक दांतों से काट दी. पत्नी अपने प्रेमी से मिलने गई थी, तभी गुस्से में आकर पति ने यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Hardoi Crime News
social share
google news

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की नाक ही दांतों से काट ली. यह घटना उस समय हुई जब महिला अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची थी. जैसे ही पति को इसकी भनक लगी, वह भी प्रेमी के घर पहुंच गया और वहां उसने अपनी पत्नी को किसी और से मिलते हुए देख लिया. पहले उसने अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की, मगर जब पत्नी नहीं मानी तो गुस्से में आकर पति ने यह खौफनाक कदम उठा लिया.