International Yoga Day 2025: 21 जून को UP में 4075 स्थान पर मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, काशी विश्वनाथ मंदिर में होगा विशेष आयोजन
International Yoga Day 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा. यूपी के 4075 स्थानों पर कार्यक्रम होंगे, काशी और लखनऊ में खास तैयारियां की गई हैं.
ADVERTISEMENT

International Yoga Day 2025: हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. यह दिन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योग के महत्व को दर्शाता है. दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. उत्तर प्रदेश भी इस मामले में पीछे नहीं है. बता दें कि यूपी में 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया गया है. जिसमें प्रदेश भर के कई जिलों में खास कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. प्राइमरी स्कूल से लेकर कान्वेंट स्कूल तक के बच्चों और डिग्री कॉलेज तथा विश्वविद्यालय, धार्मिक स्थलों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी 15 जून से 21 जून तक लगातार योग सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है. बता दें कि चंदौली के दीनदयाल नगर में भी आज एक योग मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया.