110 साल पुरानी दुकान बुलडोज होने के बाद अब ये है वाराणसी की फेमस 'चाची कचौड़ी' का नया पता
Varanasi News: वाराणसी की लोकप्रिय और लंका क्षेत्र में रविदास गेट के सामने चाची कचौड़ी की दुकान एक बार फिर से शुरू हो गई है. जानें क्या है इसका नया पता?
ADVERTISEMENT

Varanasi News
Varanasi News: ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है कि वाराणसी की लोकप्रिय और लंका क्षेत्र में रविदास गेट के सामने चाची कचौड़ी की दुकान एक बार फिर से शुरू हो गई है. इसके बाद से उन सभी स्वाद के शौकीनों में खुशी की लहर है, जो चाची की कचौड़ी के स्वाद के मुरीद थे. मालूम हो कि दो दिनों पहले सड़क चौड़ीकरण को लेकर चाची कचौड़ी की दुकान समेत पहलवान लस्सी और कुल 35 दुकान जमींदोज कर दी गई थीं, क्योंकि 6 लेन सड़क बननी है. चाची कचौड़ी की दुकान के टूट जाने से उनके चाहने वाले काफी मायूस हो गए थे, लेकिन अब एक बार फिर ठीक पुरानी दुकान यानि मलबे के सामने चाची कचौड़ी की दुकान खुल जाने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.