लेटेस्ट न्यूज़

22 लोग, 45 पशुओं की मौत और 15 मकान क्षतिग्रस्त...यूपी में आंधी-तूफान और बिजली के कहर ने मचाई तबाही

UP Weather Disaster: उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि, आंधी और आकाशीय बिजली के कहर से 22 लोगों की मौत, 45 पशुओं की जान गई और 15 मकान क्षतिग्रस्त हुए. सीएम योगी ने जताया शोक और दी राहत राशि.

ADVERTISEMENT

 UP weather disaster
UP Weather Disaster
social share
Google CTA

UP Weather Disaster: उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार को बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि होने, आंधी आने और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 22 लोगों की मौत हो गई. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार प्रदेश में गुरुवार को वर्षाजनित घटनाओं में 22 लोगों की मौत हुई, 45 पशु मारे गए तथा 15 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आंधी-तूफान एवं आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है.