लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के OBC छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए मिल सकते हैं 50000 रुपये, जानिए कैसे होगा ये संभव

Fee Reimbursement Scheme for OBC Students: कालेजों की महंगी फीस अब भरना होगा आसान , उत्तर प्रदेश सरकार करेगी फीस भरने में मदद , जल्द करें रेजिस्टेशन और पाए योजना का लाभ.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Fee Reimbursement Scheme for OBC Students: उत्तर प्रदेश सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों के लिए एक शानदार योजना चला रही है. इसके माध्यम से छात्र उच्च शिक्षा की महंगी फीस को आसानी से भर पाएंगे. B.A, B.Sc से लेकर M.Phil, Ph.D तक के कोर्सेज के लिए फीस में सहूलियत मिलेगी. यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने के लिए प्रोत्साहित करती है. फीस अधिक होने के कारण कई छात्र उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, परंतु अब वो भी उच्च शिक्षा पूरी कर रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों में जा सकते हैं. शिक्षा ही पिछड़ी जातियों को उन्नति की ओर बढ़ाने का सबसे महत्वपूर्ण साधन है. शिक्षा के अभाव के कारण एक सामाजिक वर्ग पिछड़ा हुआ बना रहता है. देश की स्वतंत्रता के बाद काफी समय बीत चुका है, फिर भी अन्य पिछड़ी जातियों की शैक्षिक स्थिति में बहुत सुधार नहीं हुआ है. इस योजना के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र की इस खाई को पाटा जा सकेगा. अगर आप पात्र हैं और आपको इस योजना का लाभ लेना है, तो पूरा प्रोसेस जानने के लिए विस्तार से खबर पढ़ें.