लेटेस्ट न्यूज़

महाकुंभ में 13 साल की राखी का संन्यास हुआ वापस, महंत कौशल गिरी पर हो गया एक्शन, पूरी कहानी जानिए

Prayagraj Mahakumbh : प्रयागराज महाकुंभ में 13 वर्षीय लड़की का संन्यास छह दिन में ही समाप्त, महंत कौशल गिरि निष्कासित.

ADVERTISEMENT

Prayagraj Mahakumbh News
Prayagraj Mahakumbh News
social share
Google CTA

Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज के महाकुंभ में 13 साल की एक लड़की द्वारा लिया गया संन्यास महज छह दिन में ही समाप्त हो गया. इस घटना ने धार्मिक जगत में हलचल मचा दी. इसके चलते दीक्षा देने वाले महंत कौशल गिरि को जूना अखाड़े से सात साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. आरोप है कि उन्होंने नाबालिग को गलत तरीके से शिष्य बनाया था.