लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी, आगरा, लखनऊ, कानपुर समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट, 6 अगस्त तक ऐसा रहेगा UP का मौसम

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पारा चढ़ रहा था, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का फिर से एहसास होना शुरू…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पारा चढ़ रहा था, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का फिर से एहसास होना शुरू हो गया था. मगर ऐसा लग रहा है कि यूपी में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. आज यानी 2 अगस्त की सुबह से ही यूपी के कई शहरों से बारिश की खबरें सामने आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में तड़के सुबह से ही बारिश हो रही है. बारिश की वजह से पारा गिरा है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. तेज हवाएं चल रही हैं.