लेटेस्ट न्यूज़

यूट्यूबर सलीम का गला ही काट डाला फिर बेटे ने भाटी बिल्डर, अजगर समेत इन 6 के नाम लिए

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर उनके कार्यालय में घुसकर जानलेवा हमला किया गया. हमलावर चाकू मारकर फरार हो गए, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

गाजियाबाद के लोनी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सुबह-सुबह एक चर्चित यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट पर उनके ही दफ्तर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया गया. बता दें कि यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक पर बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर चाकुओं से कई वार किए और मौके से फरार हो गए.
 

2

2/7

पुलिस के अनुसार हमलावर हेलमेट पहनकर आए थे. अंदर घुसते ही उन्होंने सलीम की गर्दन और पेट पर ताबड़तोड़ हमला किया और घटना को अंजाम देकर तुरंत भाग निकले. 
 

3

3/7

हमले में बुरी तरह घायल सलीम को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
 

4

4/7

सलीम के बेटे उस्मान ने इस हमले को साजिश करार देते हुए भाटी बिल्डर, AIMIM नेता अजगर, अशरफ, शाहरुख और सोनू समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है. उस्मान का दावा है कि आरोपियों की उनके पिता से पहले से रंजिश थी या वे उनके बयानों से नाराज थे, जिसके चलते यह हमला कराया गया. 
 

5

5/7

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सलीम के गले के गहरे घाव का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया जा चुका है लेकिन पेट में गंभीर चोट के चलते उनका एक और बड़ा ऑपरेशन होना है. फिलहाल उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर रखे हुए है.
 

6

6/7

सलीम सोशल मीडिया और टीवी डिबेट्स में सक्रिय रहते हैं. वे अक्सर मुस्लिम समुदाय की कुछ परंपराओं पर सवाल उठाते रहे हैं, जिसके कारण उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं. इसके आलावा कुछ हिंदू संगठनों का समर्थन भी उन्हें मिलता रहा है, जिससे इस हमले को उनके विचारों से जोड़कर देखा जा रहा है.
 

7

7/7

लोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित की हैं. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्टों की निगरानी की जा रही है ताकि किसी तरह का तनाव न फैले. 

follow whatsapp