UPTak Baithak Logo

जुलैखा को था रील बनाने का शौक पर शफीक को नहीं था पसंद, फिर रात में अचानक...

महोबा में नवविवाहिता ने इंस्टाग्राम रील्स के कारण ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. पति से रील बनाने को लेकर झगड़े के बाद यह घटना घटी. पुलिस जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
Mahoba News

1/5

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक 20 वर्षीय नवविवाहिता जुलैखा के लिए घातक साबित हुआ. पति द्वारा रील बनाने से मना करने पर उसने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. उसका शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला. घटना ने पूरे परिवार को शोक में डाल दिया है. (Photo AI)
 
Mahoba News

2/5

मृतका जुलैखा की शादी सात महीने पहले लाड़पुर गांव के शफीक से हुई थी. शादी के बाद से जुलैखा इंस्टाग्राम पर रील बनाने में अधिक समय बिताने लगी थी, जिससे पति-पत्नी के बीच रोजाना झगड़े होने लगे. शफीक का कहना था कि जुलैखा उसे और घर के कामों को नजरअंदाज करती थी. (Photo AI)

mahoba

3/5

घटना की रात शफीक अंडे का ठेला लगाकर घर लौटा तो जुलैखा रसोई में खाना बनाने की बजाय रील बना रही थी. इस पर दोनों के बीच बहस हुई. खाना खाने के बाद दोनों सोने चले गए, लेकिन रात में जुलैखा अचानक घर से गायब हो गई. शफीक ने उसकी तलाश शुरू की और सुबह तक पुलिस को सूचना दी. (Photo AI)
 
mahoba news

4/5

5/5

पुलिस की मदद से खोजबीन के बाद जुलैखा का शव महोबा-खजुराहो रेलवे ट्रैक पर मिला. शफीक ने पुलिस को बताया कि रील बनाने से मना करने पर जुलैखा इतनी आहत हुई कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. (Photo AI)