लेटेस्ट न्यूज़

Shukra Chandrma Yuti 2026: कन्या राशि में शुक्र-चंद्रमा होंगे विराजमान, इन 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ

कन्या राशि में धन व भौतिक सुखों के कारक शुक्र और मन के कारक चंद्रमा की दुर्लभ युति बनने जा रही है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह शुभ संयोग वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों के लिए अत्यंत फलदायी रहेगा.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/6

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति का सभी राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. आज भौतिक सुख, वैभव और धन के कारक शुक्र देव तथा मन के कारक चंद्रमा एक साथ कन्या राशि में विराजमान होकर एक अत्यंत शुभ युति का निर्माण कर रहे हैं.
 

2

2/6

शुक्र और चंद्रमा दोनों ही सौम्य व शुभ ग्रह माने जाते हैं. चंद्रमा मन, शीतलता और भावनाओं का प्रतीक है, जबकि शुक्र सौंदर्य, कला, धन और ऐश्वर्य का प्रतिनिधित्व करता है. कन्या राशि में इन दोनों का संयोग कई राशियों के लिए अत्यंत मंगलकारी सिद्ध होगा.

3

3/6

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह युति शानदार परिणाम लाएगी. आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी और लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, व्यापारियों को नए सौदों से भारी मुनाफा होगा और वैवाहिक संबंध मजबूत होंगे.
 

4

4/6

यह शुभ युति कन्या राशि में ही बन रही है, जिसका सीधा और सकारात्मक प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर दिखेगा. समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आपकी बौद्धिक क्षमता और सटीक निर्णय लेने की कला की हर जगह सराहना होगी.

5

5/6

कन्या राशि वालों के लिए नई योजनाओं पर काम शुरू करने का यह सबसे अनुकूल समय है. कला, मीडिया और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी. लंबे समय से चला आ रहा मानसिक तनाव दूर होगा और आप खुद को पूरी तरह ऊर्जावान महसूस करेंगे.
 

6

6/6

शुक्र-चंद्रमा की इस शुभ युति का पूर्ण लाभ पाने के लिए सफेद वस्तुओं जैसे दूध, चावल या मिश्री का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें सफेद फूल अर्पित करें.