UPTak Baithak Logo

UP Weather Update: यूपी में मौसम लेगा बड़ा यू-टर्न...70 Kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से जल्द राहत मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने 30 मई को कई जिलों में तेज आंधी, बिजली कड़कने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/8

उत्तर प्रदेश के लोगों को झुलसाने वाली गर्मी और जानलेवा लू से बहुत जल्द निजात मिलने वाला  है. मौसम वैज्ञानिकों ने आज यानी 30 मई को राज्य के कई इलाकों में तेज आंधी चलने, बिजली कड़कने और अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है.
 

2

2/8

मौसम विभाग का कहना है कि एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने के कारण मौसम का यह मिजाज बदला है. इसके असर से राज्य के अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आएगी, जिससे चल रही हीटवेव (लू) का असर पूरी तरह खत्म हो जाएगा.
 

3

3/8

शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज बौछारें पड़ने की उम्मीद है. इस दौरान जमीन पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति कुछ जगहों पर 70 कलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है.
 

4

4/8

बता दें कि बुंदेलखंड और मध्य यूपी के जिलों जैसे बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में इस बदलते मौसम का सबसे तगड़ा असर देखने को मिल सकता है.
 

5

5/8

इसके अलावा मौसम विभाग ने सोनभद्र, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और सीतापुर सहित पूर्वांचल और तराई के इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है.
 

6

6/8

बिगड़ते मौसम को देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है. तेज आंधी और आकाशीय बिजली के कारण लाइट कट सकती है और सड़कों पर विजिबिलिटी भी कम हो सकती है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे घरों के अंदर रहें, पेड़ों या बिजली के पोल के नीचे खड़े न हों और बिना जरूरत यात्रा न करें. इसके अलावा निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका भी जताई गई है.
 

7

7/8

इसके अलावा कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक इस तेज आंधी और बरसात की वजह से किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान हो सकता है. खेतों में खड़ी गन्ना, मक्का, उर्द और मूंग जैसी फसलें जमीन पर गिर सकती हैं और उनके फूल-फल टूट सकते हैं. साथ ही आम और केले के बागानों को भी इससे काफी नुकसान पहुंचने का डर है.
 

8

8/8

नुकसान से बचने के लिए वैज्ञानिकों ने किसानों को मशविरा दिया है कि वे इस खराब मौसम के दौरान खेतों में सिंचाई (पानी डालना) बिल्कुल बंद कर दें. छोटे या कमजोर पौधों को किसी चीज का सहारा देकर बांधें और खेतों में से फालतू पानी निकालने के लिए नालियों की सही व्यवस्था करके रखें.