UPTak Baithak Logo

प्यार में फंसाकर त्रिवेंद्र किन्नर संग बनाता रहा शारीरिक संबंध, फिर जेंडर चेंज करवाने पर खुली उसकी कहानी

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक किन्नर ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर लिंग परिवर्तन कराने, पहली शादी छिपाने, 4 लाख रुपये और बुलेट बाइक हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर सिकंदरा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रेमी, उसके पिता और पत्नी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक किन्नर की शिकायत पर प्यार, धोखे और कथित शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता ने त्रिवेंद्र सिंह नाम के युवक पर करीब दो साल तक प्रेम संबंध में रखकर छल करने का आरोप लगाया है.
 

2

2/7

एफआईआर के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को पत्नी बनाकर साथ रखने और शादी करने का भरोसा दिया था. इसी झांसे में रखकर आरोपी उसे शहर के अलग-अलग होटलों में ले जाता रहा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा.
 

3

3/7

पीड़िता का आरोप है कि 8 अगस्त 2025 को आरोपी उसे एक होटल में ले गया और शर्त रखी कि पुरुष किन्नर से स्त्री किन्नर बनने पर ही वह शादी करेगा. आरोपी की बात मानकर पीड़िता ने ऑपरेशन कराया, जिससे उसे गंभीर शारीरिक परेशानी और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा.
 

4

4/7

ऑपरेशन के बाद भी आरोपी शादी के वादे से मुकर गया. बाद में पीड़िता को पता चला कि त्रिवेंद्र पहले से शादीशुदा है और उसने अपनी शादी की बात छिपाकर धोखे से संबंध बनाए थे. इस बात का पता चलते ही दोनों के बीच विवाद गहरा गया.
 

5

5/7

शिकायत में आरोप है कि त्रिवेंद्र ने कारोबार बढ़ाने के नाम पर पीड़िता से करीब 4 लाख रुपये नकद और एक बुलेट बाइक ली. जब पीड़िता ने अपनी रकम और सामान वापस मांगा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई.
 

6

6/7

सिकंदरा पुलिस ने 2 सितंबर 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया. केस में आरोपी त्रिवेंद्र सिंह, उसके पिता अंतर सिंह और पत्नी किरण को नामजद किया गया है.
 

7

7/7

पुलिस फिलहाल शिकायत में लगाए गए आर्थिक शोषण, धोखाधड़ी और धमकी से जुड़े आरोपों की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.