UPTak Baithak Logo

मुरादाबाद सर्किट हाउस कैंपस की बीच रोड पर नमाज पढ़के बुरे फंसे हाजी उस्मान, हो गया एक्शन

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित सरकारी सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. वायरल वीडियो में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान सर्किट हाउस के ग्राउंड में अपनी गाड़ी के पीछे खड़े होकर नमाज अदा करते नजर आ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Moradabad Haji Mohammad Usman News
Moradabad Haji Mohammad Usman News
social share
Google CTA

Moradabad Haji Mohammad Usman News: मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित सरकारी सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. वायरल वीडियो में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान सर्किट हाउस के ग्राउंड में अपनी गाड़ी के पीछे खड़े होकर नमाज अदा करते नजर आ रहे हैं. बता दें इस मामले में PWD विभाग के सर्किट हाउस प्रभारी अवर अभियंता अनित कुमार की लिखित शिकायत पर पुलिस ने हाजी मोहम्मद उस्मान के खिलाफ BNS की धारा 285 और 292 के तहत नामजद FIR दर्ज की है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.