गोल्डन साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में श्वेता की इन तस्वीरों को देख लोग भूल बैठे उनकी असली उम्र
Shweta Tiwari Saree Look: 45 साल की श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी और डीप नेक ब्लू ब्लाउज में अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर कर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है. उनकी फिटनेस और खूबसूरती देख फैंस उन्हें 'संतूर मम्मी' बुला रहे हैं.
ADVERTISEMENT

1/7
45 साल की उम्र में भी श्वेता तिवारी की खूबसूरती का जादू बरकरार है. टीवी से दूर रहने के बावजूद वह सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश लुक से फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं.

2/7
हाल ही में श्वेता ने गोल्डन कलर की साड़ी में अपनी कुछ बेहद दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं. इस साड़ी में उनकी ग्रेस और खूबसूरती देख हर कोई दंग रह गया है.

3/7
श्वेता ने गोल्डन साड़ी के साथ डार्क ब्लू रंग का डीप नेक ब्लाउज कैरी किया है. इस कॉन्ट्रास्ट कॉम्बिनेशन ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए हैं.

4/7
उनके ब्लू ब्लाउज पर की गई गोल्डन एम्ब्रॉयडरी साड़ी के साथ एकदम परफेक्ट मैच हो रही है, जो उनके लुक को और भी रॉयल बना रही है.

5/7
साड़ी के बॉर्डर पर लगी शानदार गोल्डन लैस और श्वेता का इसे ग्रेसफुली ड्रेप करने का अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

6/7
एक्सेसरीज की बात करें तो श्वेता ने हैवी जूलरी का चुनाव किया. उनके बड़े-बड़े गोल्डन झुमके और गले का हैवी सेट उनके चेहरे की चमक बढ़ा रहा है.

7/7
श्वेता की इन अदाओं को देख फैंस उन्हें फॉरएवर ब्यूटी जैसे प्यारे कॉम्प्लिमेंट्स दे रहे हैं. लोग उनकी फिटनेस और उम्र को मात देने वाले अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
