लेटेस्ट न्यूज़

उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, 11 अगस्त तक मिलेगा बंपर लाभ!

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्र ग्रह ने सूर्य के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है जहां वे 11 अगस्त 2026 तक रहेंगे. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन मेष, वृषभ, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, धन व ऐश्वर्य के कारक शुक्र ग्रह ने गुरु पूर्णिमा पर नक्षत्र परिवर्तन कर सूर्य के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है. शुक्र 11 अगस्त 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे जिससे 4 राशियों को जबरदस्त लाभ होगा.
 

2

2/7

सूर्य के नक्षत्र में शुक्र का यह गोचर 4 खास राशियों के जातकों के लिए करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सफलता व प्रगति के नए द्वार खोलने जा रहा है.
 

3

3/7

मेष राशि के जातकों के लिए 11 अगस्त तक का समय वरदान समान है. कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी, आय के नए स्रोत बनेंगे और लंबे समय से रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे.
 

4

4/7

शुक्र का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ है. लव लाइफ और पर्सनल लाइफ की गलतफहमियां दूर होंगी. व्यापार में विस्तार होगा और दूरदर्शी फैसलों से बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा.
 

5

5/7

धनु राशि के जातकों के लिए भाग्य के बंद दरवाजे खुलेंगे. जो लोग नई नौकरी तलाश रहे हैं, उन्हें मनचाहा ऑफर मिल सकता है. धन संचय में सफलता मिलेगी और धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे.
 

6

6/7

मीन राशि के जातकों के रुके कार्य पटरी पर लौटेंगे. मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब कॉल आ सकती है. पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी, कोर्ट केस का फैसला पक्ष में आ सकता है और विवाह के योग बनेंगे.
 

7

7/7

सूर्य और शुक्र के इस विशेष योग का असर इन चारों राशियों के जातकों की आर्थिक तंगी को दूर करने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने में मददगार साबित होगा.