लेटेस्ट न्यूज़

28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, कुंभ राशि में हलचल से इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क!

साल 2026 का आखिरी आंशिक चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगने जा रहा है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यह ग्रहण वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए मानसिक तनाव, धन और करियर के मामले में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/8

अगस्त का आखिरी सप्ताह खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है. 28 अगस्त 2026 को साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह एक गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा.
 

2

2/8

ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा.चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक है इसलिए इस दौरान भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.
 

3

3/8

वृषभ जातकों को पैसों के लेन-देन और नए निवेश से बचना चाहिए. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी और पुराने विवादों में पड़ने से परेशानी बढ़ सकती है.
 

4

4/8

कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण मानसिक तनाव और खर्चे बढ़ा सकता है. भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें और परिवार में संयम बनाए रखें.
 

5

5/8

सिंह जातकों के लिए करीबी लोगों के साथ गलतफहमी होने के योग हैं. बिजनेस पार्टनरशिप या नौकरी से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर ही लें.
 

6

6/8

कामकाज में अचानक अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय तथ्यों की जांच करें.
 

7

7/8

मीन राशि वालों के अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें और किसी भी बड़े वित्तीय फैसले से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें.
 

8

8/8

भारतीय समयानुसार ग्रहण सुबह 6:53 से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा. चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.