हनीमून पर दुल्हन को आए पीरियड्स तो भड़क गया पति, लात-घूंसों से पीटा और फिर ससुर को फोन कर ये सब कहा
गोरखपुर की नवविवाहित दुल्हन के साथ अंडमान में हनीमून के दौरान पति निखिल मिश्रा ने पीरियड्स आने पर हैवानियत की हदें पार कर दीं. लात-घूंसों से पिटाई और गला दबाने के बाद 40 लाख का दहेज छीनकर 45 दिनों में ही उसे घर से निकाल दिया गया. तीन साल तक न्याय के लिए भटकने के बाद अब पति, सास और ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
ADVERTISEMENT

1/8
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दिल्ली के पटपड़गंज निवासी निखिल मिश्रा के साथ मई 2023 में ब्याही गई गोरखपुर की युवती को शादी के महज 45 दिनों के भीतर भयानक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा. मामला अब एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद थाने पहुंचा है.

2/8
शादी के करीब एक महीने बाद 4 जुलाई 2023 को नवविवाहित जोड़ा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह हनीमून पर गया था. होटल के कमरे में दुल्हन को अचानक पीरियड्स आ गए और तेज दर्द होने लगा. मदद करने के बजाय पति आपा खो बैठा और हैवानियत पर उतर आया.

3/8
पति ने गुस्से में चिल्लाते हुए कहा 'जब पता था तो हनीमून पर क्यों आई? मेरा मूड खराब कर दिया.' इसके बाद उसने पत्नी को लात-घूंसों व थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की. चीख-पुकार सुनकर होटल स्टाफ ने आकर किसी तरह दुल्हन की जान बचाई.

4/8
मारपीट के तुरंत बाद पति ने गोरखपुर में मौजूद अपने ससुर को फोन कर गाली-गलौज की और कहा कि अपनी बेटी को दिल्ली आकर ले जाओ, मैं इसके साथ नहीं रहूंगा. पीड़िता जब किसी तरह दिल्ली अपनी ससुराल पहुंची, तो वहां भी उसे सांत्वना देने के बजाय प्रताड़ित किया गया.

5/8
14 जुलाई 2023 को यानी शादी के महज 45 दिनों के अंदर ही पीड़िता को उसके सारे जेवर और कपड़े छीनकर घर से बाहर निकाल दिया गया। जब पीड़िता के पिता समझाने पहुंचे तो उन्हें भी बेइज्जत करके भगा दिया गया. इसके बाद से आरोपी पति व्हाट्सएप पर लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा था.

6/8
पीड़िता के परिवार का कहना है कि उन्होंने हैसियत से बढ़कर 20 लाख रुपये नकद और कार समेत करीब 40 लाख रुपये का दहेज दिया था. इसके बावजूद ससुराल वाले ब्रांडेड सामान न मिलने का ताना देकर युवती को रोजाना जलील करते थे.

7/8
लगभग तीन साल तक भटकने के बाद पीड़िता के परिवार ने गोरखपुर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ से न्याय की गुहार लगाई. एसएसपी के आदेश पर रामगढ़ताल थाने में पति निखिल मिश्रा, सास संजू मिश्रा और ननद नेहा पांडेय के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है.

8/8
गोरखपुर की नवविवाहित दुल्हन के साथ अंडमान में हनीमून के दौरान पति निखिल मिश्रा ने पीरियड्स आने पर हैवानियत की हदें पार कर दीं. लात-घूंसों से पिटाई और गला दबाने के बाद 40 लाख का दहेज छीनकर 45 दिनों में ही उसे घर से निकाल दिया गया. तीन साल तक न्याय के लिए भटकने के बाद अब पति, सास और ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
