लेटेस्ट न्यूज़

शादी कर रहा था दूल्हा इतने में आई उसकी एक्स और फोन खोल दिखा दीं प्राइवेट फोटो… आगे तो गजब ही हो गया

बागपत में एक शादी उस समय रुक गई जब दूल्हे की कथित प्रेमिका बारात में पहुंच गई और 7 साल के रिश्ते का दावा करते हुए निजी तस्वीरें दिखा दीं. इसके बाद दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया और मामला थाने तक पहुंच गया.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के निवाड़ा गांव में एक शादी उस समय हंगामे में बदल गई जब दूल्हे की कथित प्रेमिका अचानक बारात में पहुंच गई. मुजफ्फरनगर के सोरम निवासी वंश की बारात धूमधाम से निवाड़ा गांव पहुंची थी और शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं. इसी बीच एक युवती मौके पर पहुंची और दूल्हे को अपना प्रेमी बताते हुए सबके सामने हंगामा कर दिया.
 

2

2/7

युवती ने दुल्हन और उसके परिवार के सामने दावा किया कि दूल्हा वंश पिछले 7 साल से उसका प्रेमी है. उसने कहा कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था और बिना उसे बताए वंश दूसरी शादी करने जा रहा था.
 

3

3/7

युवती ने अपने मोबाइल फोन में दूल्हे के साथ कई निजी तस्वीरें भी सबके सामने दिखाईं. तस्वीरें सामने आते ही शादी वाले घर में सनसनी फैल गई और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया.
 

4

4/7

युवती के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी, जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया. उसने आरोप लगाया कि वंश उस पर शादी का दबाव बनाता था.
 

5

5/7

युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उसने शादी के लिए मना किया तो वंश ने उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया. इसके बाद में जब वह शादी के लिए तैयार हुई और अपने पिता की जगह जीजा को रिश्ते की बात करने भेजा तब वंश ने शादी से इनकार कर दिया और उसकी तस्वीरें वायरल कर दीं.
 

6

6/7

युवती ने बताया कि फोटो वायरल होने के बाद उसकी इतनी बदनामी हुई कि परिवार को मजबूरी में उसकी पढ़ाई तक छुड़वा देनी पड़ी और स्कूल भी छोड़ना पड़ा. बारात में पहुंचकर उसने कहा कि “जिसने मुझे बदनाम किया, आज मैंने उसे सबके सामने बदनाम कर दिया.”
 

7

7/7

युवती के खुलासे के बाद दुल्हन पक्ष ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया और बारात को वापस लौटा दिया. मामला बढ़ने पर घराती और बराती दोनों पक्ष बागपत कोतवाली पहुंचे. काफी बातचीत और विवाद के बाद थाने में समझौता हुआ जिसमें दूल्हे पक्ष ने शादी के खर्च का पैसा दिया और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई.

follow whatsapp