लेटेस्ट न्यूज़

चंद्रमा और शुक्र की युति से इन दिन बनेगा ‘कलात्मक योग’, 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद खास समय!

11 अक्टूबर को चंद्रमा और शुक्र की युति से तुला राशि में एक बेहद शुभ 'कलात्मक योग' बनने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र में इस संयोग को धन, सुख-सुविधा और करियर में तरक्की दिलाने वाला माना गया है. 13 अक्टूबर तक चलने वाले इस दुर्लभ योग का सबसे ज्यादा सकारात्मक असर मेष, तुला और कुंभ राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

अक्टूबर का महीना ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से बेहद खास होने वाला है. इस महीने ग्रहों की चाल में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा. 11 अक्टूबर को चंद्रमा गोचर करते हुए तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका सीधा असर कई राशियों के जीवन और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा.
 

2

2/7

तुला राशि में धन, सुख-सुविधा और वैभव के कारक ग्रह शुक्र पहले से ही विराजमान हैं. ऐसे में जब चंद्रमा वहां पहुंचेंगे, तो चंद्र और शुक्र का शानदार मिलन होगा. ज्योतिष में इन दोनों ग्रहों की युति से बनने वाले इस खास संयोग को 'कलात्मक योग' के नाम से जाना जाता है.
 

3

3/7

चंद्रमा को मन और भावनाओं का स्वामी माना गया है. यह दुर्लभ चंद्र-शुक्र युति 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 5 मिनट से शुरू होगी और 13 अक्टूबर की शाम तक इसका प्रभाव रहेगा. इस कलात्मक योग का सबसे शानदार असर मेष, तुला और कुंभ राशि के करियर और पैसों पर देखने को मिलेगा.
 

4

4/7

मेष राशि वालों के लिए यह युति कामकाज के मोर्चे पर बहुत शानदार रहने वाली है. नौकरी करने वाले जातकों के हाथ कोई नया प्रोजेक्ट या प्रमोशन के बेहतरीन अवसर लग सकते हैं. वहीं, व्यापार करने वालों को भी नई पार्टनरशिप से भारी मुनाफा होने के योग बन रहे हैं.
 

5

5/7

इस दौरान मेष राशि के लोगों को अपने पुराने संपर्कों से बड़ा फायदा मिल सकता है. आपकी आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे. हालांकि, अगर आप इस समय किसी भी तरह का आर्थिक निवेश करने की सोच रहे हैं, तो बिना पूरी जानकारी के जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.
 

6

6/7

चंद्र और शुक्र का यह अद्भुत योग आपकी यानी तुला राशि में ही बन रहा है, इसलिए यह समय आपके लिए सबसे खास है. आपके व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ेगा और ऑफिस में आपकी पहचान मजबूत होगी. व्यापारियों को नए ग्राहक मिलेंगे और लंबे समय से फंसा हुआ पुराना पैसा भी आपको वापस मिल सकता है.
 

7

7/7

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह योग भाग्य के बंद दरवाजे खोलने वाला साबित होगा. नौकरी में तरक्की और कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है. आमदनी बढ़ाने की आपकी मेहनत रंग लाएगी. किसी काम की यात्रा या नए लोगों से मुलाकात के जरिए आपके लिए पैसों के नए रास्ते खुलेंगे.