लेटेस्ट न्यूज़

Surya Nakshatra Parivartan 2026: 22 जून को सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, इन 4 राशियों को नौकरी, बिजनेस और पैसे में होगा बड़ा फायदा

22 जून 2026 को सूर्य देव आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस नक्षत्र परिवर्तन का सभी राशियों पर असर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशि वालों को करियर, धन और भाग्य में बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/8

वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य देव 22 जून 2026, सोमवार को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर मृगशिरा नक्षत्र से निकलकर राहु के स्वामित्व वाले आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. द्रिक पंचांग के मुताबिक यह परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी के साथ वर्षा ऋतु की औपचारिक शुरुआत भी मानी जाती है.
 

2

2/8

सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव डालेगा, लेकिन चार राशियां ऐसी रहेंगी जिनके लिए यह समय बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. करियर, धन और सामाजिक प्रतिष्ठा के मामलों में इन राशियों को सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
 

3

3/8

मेष राशि वालों के लिए यह गोचर ऊर्जा और आत्मबल को बढ़ाने वाला माना जा रहा है. आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और मुश्किल परिस्थितियों का सामना अधिक आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे.
 

4

4/8

नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी. लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने से आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे, वहीं निवेश के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है.
 

5

5/8

मिथुन राशि में सूर्य के गोचर का सीधा असर आपके व्यक्तित्व पर दिखाई देगा. समाज और कार्यस्थल में आपकी छवि मजबूत होगी और आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर साफ नजर आएगा. लंबे समय से रुके कामों में गति आने की संभावना है, जबकि व्यापारिक यात्राएं भी लाभदायक साबित हो सकती हैं.
 

6

6/8

सिंह राशि के स्वामी सूर्य होने के कारण यह नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए विशेष रूप से शुभ फलदायी माना जा रहा है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं, वहीं नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की अच्छी खबर भी मिल सकती है. सरकारी कार्यों में सफलता के योग बनेंगे.
 

7

7/8

धनु राशि वालों के लिए सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है. किस्मत का सहयोग मिलने से रुके हुए प्रोजेक्ट समय पर पूरे हो सकते हैं और कामकाज में सफलता मिलने के संकेत हैं.
 

8

8/8

व्यापार करने वालों को नए साझेदार मिलने की संभावना है, जो भविष्य में आर्थिक लाभ का कारण बन सकते हैं. वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. साथ ही पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं.