Surya Gochar: 22 जून को राहु के नक्षत्र में सूर्य करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों को जल्द ही मिलेगी बड़ी सफलता
ज्योतिष के अनुसार 22 जून 2026 को होने वाला सूर्य नक्षत्र परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस बदलाव का सबसे अधिक शुभ प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

1/8
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल में बदलाव को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. सूर्य देव, जिन्हें ग्रहों का राजा कहा जाता है, जब अपना नक्षत्र बदलते हैं तो उसका प्रभाव सभी राशियों और लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है.

2/8
ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 22 जून 2026 से सूर्य देव एक नए नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे एक नई ज्योतिषीय ऊर्जा का प्रभाव शुरू होगा.

3/8
इस नक्षत्र परिवर्तन का सबसे सकारात्मक प्रभाव तीन राशियों-मेष, सिंह और कन्या पर पड़ने की संभावना है, जिनके लिए यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है.

4/8
मेष राशि वालों के लिए यह समय करियर में प्रगति लेकर आ सकता है. नौकरी में प्रमोशन, रुके हुए कार्यों का पूरा होना और अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

5/8
सूर्य देव के स्वामी होने के कारण सिंह राशि पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा, समाज में मान-सम्मान मिलेगा और सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना रहेगी.

6/8
कन्या राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत बन सकते हैं. कार्यस्थल पर मेहनत की सराहना होगी और निवेश से लाभ मिलने के योग बनेंगे. पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी.

7/8
इस नक्षत्र परिवर्तन से जीवन में ऊर्जा, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में सुधार देखने को मिलेगा. साथ ही स्वास्थ्य में भी धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है.

8/8
इस अवधि में रोज सुबह तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करना, “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करना और रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना शुभ माना गया है.