लेटेस्ट न्यूज़

कर्क राशि में सूर्य-गुरु और बुध की युति: 5 अगस्त से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चमकेगी किस्मत

5 अगस्त 2026 को कर्क राशि में सूर्य, गुरु और बुध की युति से अत्यंत शुभ त्रिग्रही योग बनने जा रहा है. इस दुर्लभ ज्योतिषीय घटना से मेष, मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

5 अगस्त 2026 को ज्योतिष शास्त्र में एक बेहद शुभ और दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. कर्क राशि में पहले से विराजमान सूर्य और देवगुरु बृहस्पति के साथ बुद्धि के कारक बुध ग्रह भी प्रवेश करेंगे. सूर्य, गुरु और बुध की इस युति से त्रिग्रही योग और बुधादित्य योग का निर्माण होगा जिससे ज्ञान, पद-प्रतिष्ठा और धन-समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे.
 

2

2/7

मेष राशि के जातकों के भौतिक सुख में यह त्रिग्रही योग बनने जा रहा है. इससे नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के मजबूत योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी और प्रमोशन की संभावना बढ़ेगी. परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी.
 

3

3/7

मिथुन राशि के जातकों के धन भाव में यह तीन ग्रहों का महामिलन होने जा रहा है. इससे आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. रुका हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा. आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे व्यापार में नए और बड़े सौदे हासिल होंगे.
 

4

4/7

यह त्रिग्रही योग कर्क राशि के प्रथम भाव में बन रहा है. इसलिए इसका सबसे अधिक और सकारात्मक असर इसी राशि पर देखने को मिलेगा. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आत्मविश्वास चरम पर होगा. करियर और बिजनेस में नए और सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे.
 

5

5/7

वृश्चिक राशि के जातकों के नवम यानी भाग्य भाव में यह योग बन रहा है. किस्मत का पूरा साथ मिलने से लंबे समय से रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. धार्मिक या व्यावसायिक यात्राएं फलदायी रहेंगी. छात्रों को उच्च शिक्षा के रास्ते में सफलता मिलेगी और आय के नए स्रोत बनेंगे.
 

6

6/7

इस त्रिग्रही योग के शुभ और लाभकारी प्रभावों को और बढ़ाने के लिए प्रतिदिन प्रातःकाल तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें.  इसके साथ ही भगवान विष्णु की पूजा में पीले फूल और तुलसी अर्पित करें तथा नियमित रूप से विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
 

7

7/7

बुध ग्रह की शुभता प्राप्त करने और व्यापार-बुद्धि में वृद्धि के लिए बुधवार के दिन गाय को हरा चारा या हरी पालक खिलाएं. ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है और त्रिग्रही योग का पूर्ण लाभ प्राप्त होता है.