चांदी गजब सस्ती हो गई, पिछला वीक रहा खराब अब जानिए गोल्ड और सिल्वर का लेटेस्ट रेट
बजट के बाद बुलियन मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 1.70 लाख रुपये सस्ती हो गई है, वहीं सोने के दाम भी तेजी से लुढ़के हैं.
ADVERTISEMENT

1/6
बजट के बाद बुलियन मार्केट में भूचाल आ गया है. रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है. बीते एक सप्ताह में कीमतों में आई भारी कमी ने निवेशकों को हैरान कर दिया है. आइए देखते हैं आपकी जेब पर इसका कितना असर पड़ा.

2/6
चांदी ने 29 जनवरी को ₹4,20,048 का ऐतिहासिक स्तर छूकर सबको चौंका दिया था. लेकिन इसके बाद शुरू हुआ गिरावट का सिलसिला बीते हफ्ते और तेज हो गया. अब चांदी अपने हाई से करीब 1.70 लाख रुपये सस्ती होकर ₹2,49,499 प्रति किलो के करीब कारोबार कर रही है.

3/6
सोना निवेशकों के लिए भी बीता हफ्ता निराशाजनक रहा. 24 कैरेट सोने का भाव जो 29 जनवरी को ₹1,93,096 प्रति 10 ग्राम के लाइफ टाइम हाई पर था, वह शुक्रवार तक गिरकर ₹1,55,050 पर आ गया. यानी प्रति 10 ग्राम सोने पर ₹28,046 की सीधी बचत.

4/6
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, घरेलू बाजार में चांदी जो 2 फरवरी को ₹2,59,500 पर थी, वह शुक्रवार शाम ₹2,44,929 पर बंद हुई. महज पांच दिनों के भीतर चांदी के दाम ₹14,571 प्रति किलो तक गिर गए हैं. 24 कैरेट: ₹1,52,080, 22 कैरेट: ₹1,48,430, 20 कैरेट: ₹1,35,350, 18 कैरेट: ₹1,23,190, 14 कैरेट: ₹98,090

5/6
ध्यान रहे कि ऊपर दिए गए रेट्स IBJA द्वारा जारी किए गए बेस रेट हैं. जब आप दुकान पर गहने खरीदने जाते हैं, तो आपको इस पर 3% GST और मेकिंग चार्ज (Making Charges) अलग से देना होगा. अलग-अलग शहरों में मेकिंग चार्ज बदलने से ज्वेलरी की अंतिम कीमत बदल जाती है.

6/6
कीमतों में अचानक आई इस गिरावट से खरीदारों में खुशी है, लेकिन निवेशकों के मन में डर. एक्सपर्ट्स का कहना है कि मार्केट में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. निवेश से पहले मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें. ताजा अपडेट्स के लिए uptak.in से जुड़े रहें.











