Shukra Nakshatra Parivartan 2026: 11 जून से चमक सकती है किस्मत, शुक्र के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश से इन 5 राशियों पर होगी धन-दौलत की बारिश
11 जून 2026 को शुक्र ग्रह पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है. 23 जून तक रहने वाले इस गोचर का असर प्रेम, धन, सुख-सुविधाओं और रिश्तों पर देखने को मिल सकता है.
ADVERTISEMENT

1/8
वैदिक ज्योतिष के अनुसार 11 जून 2026 को शुक्र ग्रह पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे बेहद शुभ माना जाता है. पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में विशेष स्थान प्राप्त है और जब सुख, वैभव व प्रेम के कारक शुक्र इसमें आते हैं, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. द्रिक पंचांग के मुताबिक शुक्र 11 जून से 23 जून 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे.

2/8
पुष्य नक्षत्र में शुक्र का गोचर भौतिक सुख-साधनों, आर्थिक मजबूती और रिश्तों में मिठास बढ़ाने वाला माना जाता है. इस दौरान लोग नई खरीदारी, निवेश या घर-परिवार से जुड़े बड़े फैसले ले सकते हैं. प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आने के संकेत हैं.

3/8
वृषभ राशि के लिए यह समय खासतौर पर शुभ रहने वाला है क्योंकि शुक्र इसी राशि के स्वामी ग्रह माने जाते हैं. लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं और सफलता मिलने के योग बनेंगे. अगर आप कोई महंगी वस्तु, वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह time आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है. साथ ही आत्मविश्वास भी पहले से अधिक मजबूत रहेगा.

4/8
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कई शुभ परिणाम लेकर आ सकता है. नौकरी और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ने की संभावना है. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और पार्टनर के साथ संबंध पहले से बेहतर हो सकते हैं. परिवार में भी सुख-शांति का माहौल बना रह सकता है.

5/8
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से लाभदायक माना जा रहा है. अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. खासकर कला, मीडिया, फैशन या ग्लैमर से जुड़े लोगों को नए मौके मिलने की संभावना है, जिससे करियर में अच्छा बदलाव देखने को मिल सकता है.

6/8
वृश्चिक राशि के लोगों को इस गोचर के दौरान सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्य का आयोजन संभव है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है, वहीं ट्रांसफर की इच्छा रखने वालों को भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. निवेश से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं.

7/8
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और लोगों के बीच सम्मान मिलेगा. अगर कोई पुराना विवाद या परेशानी चल रही थी, तो उसके खत्म होने की संभावना है. रचनात्मक और कलात्मक कामों में सफलता मिलने के भी अच्छे योग बन रहे हैं.

8/8
इस शुभ समय का अधिक लाभ लेने के लिए शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई या मिश्री अर्पित करना शुभ माना गया है. साथ ही शुक्र के बीज मंत्र “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः” का 108 बार जाप करना लाभकारी हो सकता है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इत्र या सुगंधित वस्तुओं का उपयोग करना भी इस दौरान सौभाग्य बढ़ाने वाला माना जाता है.
