लेटेस्ट न्यूज़

मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को राहुल गांधी ने बेटे की तरह दिया कंधा, भावुक करने वाला दृश्य

आर्थिक सुधारों के जनक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
Manmohan Singh

1/5

आर्थिक सुधारों के जनक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया. 
 

Manmohan Singh

2/5

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई अन्य हस्तियों ने सिंह को अंतिम विदाई दी. 
 

Manmohan Singh

3/5

आपको बता दें कि आखिरी समय में लोकसभा में LOP राहुल गांधी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के पास नजर आए. जब अंतिम क्रिया के लिए मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर लाया जा रहा था, तब राहुल ने कंधा भी दिया था. अपने मेंटॉर के अंतिम सफर के दौरान राहुल के चेहरे पर भावुकता नजर आई. 
 

Manmohan Singh

4/5

इससे पहले, कांग्रेस मुख्यालय से निगमबोध घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकली. इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता ‘‘जब तक सूरज चांद रहेगा, मनमोहन आपका नाम रहेगा’’ और ‘‘मनमोहन सिंह अमर रहें’’ नारे लगाते रहे. 
 

Manmohan Singh

5/5

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मनमोहन सिंह के प्रति देशभर से श्रद्धांजलि संदेशों की बाढ़ आ गई है. उनकी सादगी, दूरदर्शिता और देश के प्रति समर्पण ने उन्हें जनता के दिलों में हमेशा के लिए अमर बना दिया है. यह क्षण भारतीय राजनीति के लिए एक युग का अंत साबित हुआ है.