फ्लैट में दूसरी महिला के साथ था पंचायत सचिव अलसफ बेग, तभी पहुंची पत्नी ने जूती उठाकर पीट दिया
लखनऊ में पंचायत सचिव को पत्नी ने दूसरी महिला के साथ फ्लैट में रंगे हाथ पकड़ लिया. गुस्साई पत्नी ने पति पर जूतियां बरसाईं और महिला को थप्पड़ मारे. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला मध्यस्थता केंद्र भेजकर जांच शुरू कर दी.
ADVERTISEMENT

1/8
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के विवाद का एक हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है जिसने सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक सनसनी फैला दी है.

2/8
माल विकास खंड में तैनात पंचायत सचिव अलसफ बेग को उनकी पत्नी ने पुलिस की मौजूदगी में एक फ्लैट के भीतर दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद जो हुआ उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. गुस्से से तमतमाई पत्नी ने अपने पति पर जूतियां बरसा दीं और वहां मौजूद महिला को भी कई थप्पड़ जड़ दिए.

3/8
मामला गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित कुर्सी रोड के सुलभ आवास का है. पंचायत सचिव अलसफ बेग की पत्नी सभा को सूचना मिली थी कि उनका पति सुलभ आवास के एक फ्लैट में किसी दूसरी महिला के साथ रह रहा है. बिना समय गंवाए सभा स्थानीय पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गई. जैसे ही फ्लैट का दरवाजा खुला अंदर का नजारा देखकर पत्नी का आपा खो गया.

4/8
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पत्नी पति पर जूतियां चला रही है और दूसरी महिला पर थप्पड़ों की बरसात कर रही है. वहीं फ्लैट में मौजूद महिला अपना बचाव करते हुए कहती दिख रही है 'मैं तो अभी आई हूं, मुझे चोट लगी है, आप क्यों मार रही हैं?' जिस पर पत्नी चीखते हुए कहती है 'मेरी जिंदगी बर्बाद करके दूसरी औरत के साथ रह रहा है.'

5/8
पत्नी सभा ने पुलिस को दी लिखित तहरीर में अपने पति अलसफ बेग पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. सभा का निकाह 9 जून 2021 को अलसफ बेग से हुआ था और उनकी ढाई साल की एक बेटी भी है. आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद ही पति का व्यवहार बदल गया और वह मारपीट करने लगा.

6/8
पत्नी ने दावा किया कि उसका पति शराब और ड्रग्स के नशे का आदी है. वह सरकारी नौकरी की धौंस दिखाकर जान से मारने की धमकी देता है. पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति कई गैर-कानूनी गतिविधियों समेत सेक्स रैकेट चलाने जैसे अपराधों में शामिल है. हालांकि पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है.

7/8
मामले को लेकर गुडंबा थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि पत्नी की तहरीर और शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के वैवाहिक विवाद को सुलझाने के लिए मामले को मेडिएशन (मध्यस्थता) केंद्र भेज दिया गया है.

8/8
इसके साथ ही आरोपी पंचायत सचिव अलसफ बेग के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में दंडात्मक कार्रवाई की गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पत्नी द्वारा लगाए गए अन्य गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है.
