लेटेस्ट न्यूज़

सुनसान गली में अकेले जा रही बुर्कानशी महिला के साथ नौशाद ने पीछे से आकर कर दी गंदी हरकत, अब पछता रहा होगा

मुरादाबाद के मुगलपुरा में बुर्का पहनी महिला से छेड़छाड़ का शर्मनाक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचाने गए आरोपी नौशाद को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/6

मुरादाबाद के मुगलपुरा इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां बरबालान की एक गली में बुर्का पहनी महिला के साथ सरेराह छेड़छाड़ की गई.
 

2

2/6

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बेखौफ दरिंदा दबे पांव महिला का पीछा कर रहा था और उसके अकेले होने का इंतजार कर रहा था.
 

3

3/6

जैसे ही महिला एक सुनसान मोड़ पर पहुंची पीछे से आए आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की, जिसके बाद महिला के शोर मचाने पर वह फरार हो गया.
 

4

4/6

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही गुस्सा फूट पड़ा जिसके बाद एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने आरोपी नौशाद की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कीं.
 

5

5/6

पुलिस ने जब आरोपी को घेरा तो उसने सरेंडर करने के बजाय भागने की कोशिश की जिसके बाद हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया.
 

6

6/6

गिरफ्त में आए आरोपी नौशाद को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है जहां से पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेजेगी.