UPTak Baithak Logo

Mangal Nakshatra Gochar 2026: मंगल ग्रह ने गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में किया गोचर, 4 राशियों का बदलेगा भाग्य!

वैदिक ज्योतिष के अनुसार 2 सितंबर 2026 को मंगल ग्रह आर्द्रा से निकलकर गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं. मंगल ग्रह 24 सितंबर तक इसी नक्षत्र में रहेगा. मंगल और गुरु की मित्रता से 'ज्ञान और पराक्रम' का अद्भुत संयोग बन रहा है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति मंगल का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. द्रिक पंचांग के अनुसार, साहस और ऊर्जा के कारक मंगल ग्रह 2 सितंबर 2026 (बुधवार) को आर्द्रा से निकलकर पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं. मंगल देव 24 सितंबर 2026 तक यानी करीब 22 दिनों तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहकर सभी 12 राशियों पर अपना असर डालेंगे.

2

2/7

पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी देवताओं के गुरु देवगुरु बृहस्पति हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल और बृहस्पति के बीच गहरी मित्रता का रिश्ता है. ऐसे में गुरु के नक्षत्र में मंगल का आना 'ज्ञान और पराक्रम' का एक बहुत ही शुभ और शक्तिशाली संयोग बना रहा है. इस 22 दिनों की अवधि में मुख्य रूप से 4 राशियों को विशेष लाभ और बड़ी कामयाबी मिलने वाली है.
 

3

3/7

मेष राशि के स्वामी खुद मंगल देव हैं. इसलिए गुरु के नक्षत्र में मंगल का यह प्रवेश आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है. इस दौरान आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में गजब की बढ़ोतरी होगी. जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब रफ्तार पकड़ेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके फैसलों की तारीफ होगी और नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. परिवार में शांति रहेगी और भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा.
 

4

4/7

सिंह राशि वालों के लिए मंगल और गुरु दोनों ही परम मित्र ग्रह हैं. इस गोचर के प्रभाव से आपकी कमाई के नए साधन बनेंगे और कहीं फंसा हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत रंग लाएगी. इसके अलावा पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और आप मानसिक रूप से काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे.
 

5

5/7

धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति ही हैं, जिनके नक्षत्र में मंगल ने प्रवेश किया है. इसके शुभ प्रभाव से नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है. व्यापारियों को नई डील से बड़ा मुनाफा होगा. समाज से लेकर ऑफिस तक आपका रुतबा और सम्मान बढ़ेगा. नया निवेश करने या किसी प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए यह समय आपके अनुकूल है.

6

6/7

मीन राशि के स्वामी भी गुरु ग्रह हैं, इसलिए मंगल का यह गोचर आपके भाग्य के दरवाजे खोलने वाला है. आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिससे बड़ी उलझनें भी आसानी से सुलझ जाएंगी. इस दौरान धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी. इसके साथ ही नई जमीन, प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के शानदार योग बन रहे हैं.

7

7/7

मंगल के इस 22 दिनों के गोचर काल में शुभ फलों की प्राप्ति और परेशानियों से बचने के लिए बजरंगबली की आराधना करना सबसे उत्तम रहेगा. इस दौरान भगवान हनुमान की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें प्रसाद के रूप में गुड़ और चने का भोग लगाएं. इसके साथ ही रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन में सुख, समृद्धि और ऊर्जा का संचार होगा.