UPTak Baithak Logo

हाथ में ली सेल्फी स्टिक और बनाई रील...सीएम योगी का ये 'Gen Z' स्टाइल वाला वीडियो देखा क्या आपने?

नीट पेपर लीक विरोध के बीच पीएम मोदी के बाद सीएम योगी भी Gen Z अंदाज में नजर आए. बाढ़ सर्वेक्षण के दौरान सेल्फी स्टिक से बनाई रील और बीजेपी के डिजिटल अभियान को युवाओं से जुड़ने की रणनीति माना जा रहा है.

ADVERTISEMENT

CM Yogi Reel
CM Yogi Reel
social share
Google CTA

नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शनों के बीच जब पीएम नरेंद्र मोदी ने पहली बार Gen Z स्टाइल में रील बनाकर युवाओं से जुड़ने की कोशिश की थी. इस दौरान उनके इस अंदाज की खासी चर्चा हुई थी. अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसी राह पर चलते नजर आ रहे हैं. सीएम योगी ने हाथ में सेल्फी स्टिक थामकर अपनी एक खास रील बनाई है. यह रील उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के दौरान रिकॉर्ड की.