UPTak Baithak Logo

मायावती ने आकाश आनंद को फिर दिया बड़ा झटका! बोलीं- 'मैच्योर होने की जरुरत, नहीं मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी'

बसपा प्रमुख मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 समेत सभी चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है. साथ ही आकाश आनंद को पार्टी में काम की अनुमति देते हुए फिलहाल कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं देने का फैसला किया है.

ADVERTISEMENT

Mayawati on Akash Anand
Mayawati on Akash Anand
social share
Google CTA

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो चुकी हैं. इस बीच बहुजन समाज पार्टी की ऑल इंडिया बैठक में पार्टी प्रमुख मायावती ने बड़ा फैसला लिया है. मायावती ने साफ कर दिया है कि बसपा अब देश में होने वाले सभी छोटे-बड़े चुनाव किसी गठबंधन के सहारे के बिना अकेले अपने दम पर लड़ेगी.