UPTak Baithak Logo

जन्माष्टमी पर यूपी से दिल्ली जाना हुआ और आसान! अयोध्या और वाराणसी से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेंगी ये 2 स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

Janmashtami Special Train: जन्माष्टमी के पावन पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे यूपी से दिल्ली के लिए दो विशेष ट्रेनें चला रही है. पहली ट्रेन अयोध्या कैंट से और दूसरी ट्रेन वाराणसी से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच आज चलेगी और कल यानी 4 सितंबर को इनकी आनंद विहार टर्मिनल से रवानगी होगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Janmashtami Special Train: जन्माष्टमी के पावन पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे यूपी से दिल्ली के लिए दो विशेष ट्रेनें चला रही है. यह फैसला यात्रियों की भारी भीड़ और सुविधाजनक यात्रा को देखते हुए लिया गया है. पहली ट्रेन अयोध्या कैंट से और दूसरी ट्रेन वाराणसी से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच आज 3 सितंबर को चलेगी और कल यानी 4 सितंबर को इन ट्रोनों की आनंद विहार टर्मिनल से रवानगी होगी. रेलवे ने इन दोनों ट्रेनों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है.