Mars-Saturn Conjunction 2026: मीन राशि में मंगल-शनि की युति से बना ‘विस्फोटक योग’, 11 मई तक इन राशियों पर दिखेगा असर
2 अप्रैल 2026 को मंगल के मीन राशि में प्रवेश करने से शनि के साथ ‘विस्फोटक योग’ बना है, जो 11 मई तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान कुछ राशियों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ को आर्थिक, स्वास्थ्य और मानसिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी.
ADVERTISEMENT

1/8
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल और शनि की युति को अत्यंत प्रभावशाली और संवेदनशील माना जाता है. 2 अप्रैल 2026 को साहस और ऊर्जा के प्रतीक मंगल ने मीन राशि में प्रवेश किया, जहां पहले से शनि देव विराजमान हैं. इन दोनों प्रभावशाली ग्रहों के एक साथ आने से ‘विस्फोटक योग’ या ‘ज्वालामुखी योग’ का निर्माण हुआ है, जिसका प्रभाव 11 मई 2026 तक, यानी लगभग 38 दिनों तक बना रहेगा.

2/8
मंगल अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि शनि वायु तत्व से जुड़ा ग्रह माना जाता है. इन दोनों तत्वों के मेल से जीवन में अचानक परिवर्तन, नई चुनौतियां और अप्रत्याशित घटनाएं सामने आ सकती हैं. इस दौरान कई लोगों को निजी और पेशेवर जीवन में बड़े बदलावों का सामना करना पड़ सकता है.

3/8
वृषभ, मिथुन, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए यह अवधि अनुकूल परिणाम देने वाली साबित हो सकती है. वृषभ राशि के लोगों को आर्थिक लाभ मिलने और निवेश से अच्छा मुनाफा प्राप्त होने के संकेत हैं. मिथुन राशि वालों के लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को 11 मई से पहले आकर्षक अवसर मिलने की संभावना है. तुला राशि के लोगों को कानूनी मामलों में सफलता और विरोधियों पर विजय मिलने के योग हैं, जबकि धनु राशि वालों के जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि और व्यापार से जुड़े नए अवसर मिलने के संकेत मिल रहे हैं.

4/8
धनु राशि के जातकों को व्यापारिक मामलों में नई डील्स मिलने की संभावना है, जिससे आय में वृद्धि हो सकती है. वहीं वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लोगों के लिए भी कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ने और नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं. यह समय मेहनत के सकारात्मक परिणाम दिलाने वाला साबित हो सकता है.

5/8
मेष, सिंह, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए यह समय कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है. मेष राशि वालों के खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है और वाहन चलाते समय भी सतर्कता बरतनी चाहिए. सिंह राशि वालों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और कार्यस्थल पर विवाद से बचने की सलाह दी गई है. कुंभ राशि के लोगों को मानसिक तनाव बढ़ने और पैसों के लेन-देन में नुकसान होने की आशंका रह सकती है. वहीं मीन राशि के जातकों को इस युति के अपनी ही राशि में बनने के कारण सबसे अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता होगी और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए.

6/8
धनु राशि के जातकों को व्यापारिक मामलों में नई डील्स मिलने की संभावना है, जिससे आय में वृद्धि हो सकती है. वहीं वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लोगों के लिए भी कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ने और नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं. यह समय मेहनत के सकारात्मक परिणाम दिलाने वाला साबित हो सकता है.

7/8
कर्क, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए यह अवधि सामान्य परिणाम देने वाली रह सकती है. इन राशियों को अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिल सकता है, लेकिन सफलता हासिल करने के लिए अतिरिक्त प्रयास और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा.

8/8
यदि इस अवधि में कार्यों में बाधाएं या समस्याएं महसूस हों, तो शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी माना गया है. इसके अलावा सुंदरकांड का पाठ करना, काले तिल का दान देना और पक्षियों को दाना डालना भी इस ‘विस्फोटक योग’ के संभावित नकारात्मक प्रभावों को कम करने में सहायक उपाय माने गए हैं.
