लेटेस्ट न्यूज़

विक्रत संवत 2083 में शनि की साढ़ेसाती इन तीन राशियों को करेगी परेशान, सोच-समझकर लेना होगा हर फैसला

हिंदू नववर्ष 2083 की शुरुआत के साथ शनि की साढ़ेसाती का राशियों पर प्रभाव बदल गया है. पंडित प्रवीण मिश्र से जानें मेष, कुंभ और मीन राशि के लिए साढ़ेसाती के प्रभाव और उनसे बचने के अचूक उपाय.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/8

विक्रम संवत 2083 और हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो चुकी है. इस मंगलकारी वर्ष का आगमन मां दुर्गा के आशीर्वाद के साथ हुआ है. नए संवत के शुरू होते ही ग्रहों की चाल बदल गई है जिसका सीधा असर सभी राशियों पर पड़ने वाला है.
 

2

2/8

नए साल की शुरुआत के साथ ही लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल शनि की साढ़ेसाती को लेकर है.ज्योतिष गणना के अनुसार, इस वर्ष शनि देव कुछ खास राशियों की परीक्षा लेने वाले हैं.आइए जानते हैं किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है.
 

3

3/8

मेष राशि के जातकों के लिए शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो चुका है. यह समय आपके लिए चुनौतियों भरा हो सकता है. विशेषकर आर्थिक मोर्चे पर आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है और बनते हुए कामों में देरी हो सकती है.
 

4

4/8

पंडित प्रवीण मिश्र के अनुसार, मेष राशि वालों को घबराने के बजाय धैर्य से काम लेना चाहिए. मानसिक रूप से तैयार रहने पर तनाव कम होगा. इस दौरान गलत रास्ते से धन कमाने की कोशिश न करें और अपनी वाणी पर पूरा संयम रखें.
 

5

5/8

कुंभ राशि वालों के लिए एक अच्छी खबर है. आपके लिए शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है. इसका अर्थ है कि अब आपकी परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी और रुके हुए काम गति पकड़ेंगे.आने वाला समय पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर साबित होगा.
 

6

6/8

मीन राशि के जातकों के लिए साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है जिसे ज्योतिष में सबसे चुनौतीपूर्ण माना जाता है. इस दौरान काम का बोझ और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है.
 

7

7/8

मीन राशि वाले इस समय अपने कर्मों और व्यवहार पर विशेष ध्यान दें. किसी का दिल न दुखाएं और पूरी ईमानदारी से मेहनत करें.नियमित रूप से अपने इष्ट देव की पूजा और मंत्रों का जाप आपको शनि के नकारात्मक प्रभाव से बचा सकता है.
 

8

8/8

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान चालीसा पढ़ें. गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन दान करना सबसे बड़ा उपाय है. ईमानदारी और सात्विक जीवन ही शनि के प्रकोप का सबसे उत्तम समाधान है.
 

follow whatsapp