लेटेस्ट न्यूज़

पति की हत्या कार बॉडी छोड़ी कार में फिर पत्नी ने 2-2 शादियों में किया डांस, बाद में लाश को...

Etah Murder Mystery: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहरीले स्प्रे से मारा, फिर कार में लाश रख बारात में किया डांस. पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

एटा की विकास कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय हेमंत दयाल की हत्या की मास्टरमाइंड उसकी अपनी ही पत्नी निकली. उसने अपने प्रेमी सुमित उर्फ सोनू चौहान के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया.
 

2

2/7

आरोपी सुमित और मृतक हेमंत का परिवार पहले से दोस्त थे. अक्टूबर 2025 में सुमित की पत्नी की मौत के बाद उसके संबंध हेमंत की पत्नी से और गहरे हो गए, जिसके बाद दोनों ने हेमंत को रास्ते से हटाने का फैसला किया.
 

3

3/7

हत्या के लिए मेडिकल स्टोर से एक जहरीला स्प्रे खरीदा गया. 14 फरवरी को आरोपियों ने हेमंत को शादी में ले जाने के बहाने कार में बिठाया, उसे शराब पिलाई और फिर जहरीले स्प्रे का ओवरडोज देकर उसकी हत्या कर दी.
 

4

4/7

हत्या के बाद आरोपी संवेदनहीनता की हदें पार कर गए. हेमंत की लाश कार की अगली सीट पर पड़ी रही और आरोपी सुमित और मृतक की पत्नी दो शादियों में शामिल होकर वहां जमकर नाचे ताकि किसी को शक न हो.
 

5

5/7

खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए आरोपियों ने बारात में जानबूझकर फोटो खिंचवाए और वीडियो बनवाए. शादी से लौटते समय उन्होंने जयथरा इलाके के एक खेत में शव फेंक दिया और फरार हो गए. 

6

6/7

पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन (CDR) की जांच की, तो कार की मूवमेंट और मृतक के मोबाइल की लोकेशन एक साथ मिली. इससे पुलिस का शक गहरा गया और महज 12 घंटे में मामला सुलझ गया. 

 

7

7/7

पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी सुमित सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मौके से वारदात में इस्तेमाल वैगन-आर कार, जहरीले स्प्रे की डिब्बी और शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं. 

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp