UPTak Baithak Logo

अखिलेश यादव को कितनी सैलरी मिलती है? यहां जानें

सांसदों का वेतन एक लाख रुपए प्रति महीने से बढ़ा कर 1,24,000 रुपए किया गया. दैनिक भत्ता दो हजार रुपए से बढ़ा कर ढाई हजार रुपए किया गया.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
Akhilesh yadav News

1/6

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से मौजूदा लोकसभा सांसद अखिलेश यादव भारतीय संसद के एक प्रमुख चेहरे हैं.
 

Akhilesh yadav News

2/6

बतौर सांसद, उनकी सैलरी और भत्तों को लेकर अक्सर लोगों में जिज्ञासा रहती है. भारत में सांसदों की सैलरी और सुविधाएं "सांसदों का वेतन, भत्ता और पेंशन अधिनियम, 1954" के तहत निर्धारित की जाती हैं. तो आइए जानते हैं कि अखिलेश यादव को सांसद के रूप में कितना वेतन मिलता है?
 

Akhilesh yadav News

3/6

भारत में लोकसभा सांसदों को मासिक आधार वेतन के रूप में 1,00,000 रुपये मिलते थे. हालांकि सांसदों का वेतन एक लाख रुपए प्रति महीने से बढ़ाकर 1,24,000 रुपए कर दिया गया है.
 

Akhilesh yadav News

4/6

वहीं  दैनिक भत्ता दो हजार रुपए से बढ़ाकर ढाई हजार रुपए कर दिया गया है.  पूर्व सांसदों की पेंशन 25 हजार रुपए प्रति महीने से बढ़ाकर 31 हजार रुपए की गई.  
 

Akhilesh yadav News

5/6

ऐसे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी 1 अप्रैल से 1,24,000 रुपए प्रति माह मिलने शुरू हो जाएंगे.
 

Akhilesh yadav News

6/6

बता दें कि साल 2018 के बाद से सांसदों के वेतन और भत्ते की हर पांच साल पर समीक्षा होती है.  यह समीक्षा महंगाई दर पर आधारित होती है.  2018 में सांसदों के वेतन और भत्तों के लिए कानून में संशोधन किया गया था.