ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी निर्णायक भूमिका अब मिला राम मंदिर CEO का चार्ज... कहानी रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की
अयोध्या के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अपना पहला CEO मिल गया है. 5,585 आवेदकों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के बाद भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट की कमान सौंपी गई है.
ADVERTISEMENT

1/8
अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में पूर्व फाइटर पायलट रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है.

2/8
यूपी के देवरिया जिले के भोपतापुरा गांव के रहने वाले जितेंद्र मिश्रा को 6 दिसंबर 1986 को फाइटर पायलट के रूप में भारतीय वायु सेना में कमीशन किया गया था.

3/8
फाइटर कॉम्बैट लीडर और एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट रहे जितेंद्र मिश्रा के पास 3000 घंटे से अधिक उड़ान भरने का शानदार अनुभव है.

4/8
भारतीय वायु सेना में 39 सालों से अधिक की सेवा के दौरान 1 जनवरी 2025 को उन्होंने वेस्टर्न एयर कमांड के प्रमुख की कमान संभाली और 'ऑपरेशन सिंदूर' का नेतृत्व किया.

5/8
वायु सेना में अद्वितीय और अनुकरणीय सेवाओं के लिए एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को 'अति विशिष्ट सेवा मेडल' और 'विशिष्ट सेवा मेडल' से सम्मानित किया जा चुका है.

6/8
उन्होंने एनडीए पुणे के साथ-साथ यूएसए के एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज और ब्रिटेन के रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज से उच्च रक्षा शिक्षा हासिल की है.

7/8
ट्रस्ट में CEO पद के लिए कुल 5,585 आवेदन आए थे, जिसके बाद जस्टिस (रिटायर्ड) प्रमोद कोहली की कमेटी ने 16 उम्मीदवारों के इंटरव्यू के बाद उनके नाम पर मुहर लगाई.

8/8
अब अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO के रूप में जितेंद्र मिश्रा मंदिर व्यवस्था, वित्तीय पारदर्शिता, सुरक्षा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का संचालन करेंगे.

